हैदराबाद में वेनगार्ड ग्लोबल कैपबिलिटी सेंटर

हैदराबाद, दुनिया की प्रतिष्ठात्मक कंपनियों में से एक वेनगार्ड ने हैदराबाद में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) की स्थापना करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि यह देश में अग्रणी संस्था स्थापित करने वाली पहली जीसीसी है। वेनगार्ड प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की।

वेनगार्ड के सीईओ सलीम रामजी और एमडी नितिन टंडन ने कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चाओं में भाग लिया। अवसर पर राज्य सरकार की मुख्य सचिव शांति कुमारी और उच्च अधिकारी उपस्थित थे।सीएम से चर्चा करने के बाद वेनगार्ड ने हैदराबाद में जीसीसी की स्थापना करने की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि चालू वर्षांत तक हैदराबाद में आधिकारिक तौर पर जीसीसी कार्यालय खोलेगा।

यह भी पढ़ें… वैश्विक बाजार में तेलंगाना के चावल की एंट्री

वेनगार्ड की हैदराबाद में जीसीसी स्थापना, रोजगार अवसर

कंपनी ने अगले चार वर्षों में 2,300 कर्मचारियों की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है। उल्लेखनीय है कि वेनगार्ड एक विश्व प्रसिद्ध निवेश कंपनी है। कंपनी दुनिया भर में लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर मूल्य की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है। साथ ही दुनिया भर में 50 मिलियन से अधिक निवेशकों को सेवा प्रदान करती है। हैदराबाद में वेनगार्ड द्वारा स्थापित किया जाने वाला केंद्र नवाचार केंद्र के रूप में काम करेगा।

सीएम रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में वेनगार्ड के जीसीसी की स्थापना के निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राइजिंग विजन के हिस्से के रूप में हैदराबाद को विश्व स्तरीय जीसीसी गंतव्य के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेनगार्ड के आने से हैदराबाद वैश्विक मंच पर और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि इससे तकनीकी विशेषज्ञों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा देश की प्रतिभा का उपयोग होगा।

उन्होंने कंपनी प्रतिनिधियों को सरकार की ओर से पर्याप्त सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।कंपनी के सीईओ रामजी ने कहा कि हैदराबाद में विविध प्रतिभाएँ, जीवन की गुणवत्ता, तकनीकी विशेषज्ञता और नवाचार के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की गई सहायता से कंपनी ने हैदराबाद को उपयुक्त स्थान के रूप में चुना।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button