वेद गुरुकुलम् शिविर : संस्कार, शौर्य और योग का संगम

हैदराबाद, वेद गुरुकुलम्, अग्निपुरम्, खानापुर, गंडीपेट में बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित विशेष शिविर आज संपन्न हुआ।

शिविर गत 22 अप्रैल को आरंभ हुआ था। इसमें कुल 62 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। पूज्य आचार्य तेजस जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण व्यवस्था अर्चना लोया व अमित काबरा ने संभाली। चेतना जागरण हेतु योग प्राणायाम, आत्मरक्षा के लिए जूडो-कराटे, तलवार व लाठी चलाना, प्राचीन भारतीय उन्नत परंपरा पर व्याख्यानों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान करना, घुड़सवारी आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। अवसर पर गुरुकुलम के आचार्य नरेन्द्र ने बताया कि भोजन को भगवान का प्रसाद समझकर ग्रहण करना चाहिए। भोजन के समय नखरा, क्रोध करने से बलबुद्धि का नाश होता है।

यह भी पढ़ें… वादे पूरे नहीं किए तो पत्थरों से पीटें : कविता

इसके अलावा आचार्य तेजस ने राष्ट्र प्रथम की आवश्यकता बताते हुए कहा कि देश है तो हम हैं अन्यथा अपनी हस्ती मिट जायेगी। भारतीय भूभाग सिमटता जा रहा है, आगे इसको रोकने हेतु अपने देश संस्कृति सभ्यता पर गौरवान्वित होना होगा। सामूहिक प्रदर्शन से सभी आनंदित हो गये। अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने वेद गुरुकुलम का आभार प्रकट किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button