ड्राइविंग के दौरान रील्स देखना खतरनाक: हैदराबाद पुलिस आयुक्त की चेतावनी
हैदराबाद: शहर के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार ने बुधवार को लोगों को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल पर रील्स देखने से बचने की सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यह लापरवाही सड़क हादसों का बड़ा कारण बन सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में सज्जनार ने हल्के-फुल्के अंदाज में लोगों को जागरूक करते हुए लिखा, “आप ‘Gangeey Uncle’ को तब देख सकते हैं जब आप वाहन से बाहर हों। मुझे पता है उनकी आवाज आपके दिमाग में चलती रहती है, लेकिन गाड़ी चलाते समय उनकी रील्स न देखें, वरना आप किसी व्यक्ति या वाहन से टकरा सकते हैं।”
इसके साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें लिखा था “गाड़ी चलाते हुए Gangeey की रील देख रहे हो क्या? फोन छोड़ दो, नहीं तो अगला वायरल तुम ही होगे।”
पुलिस आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






