परिवर्तन की लहर तृणमूल के अंत की शुरुआत : मोदी

कोलकाता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर आक्रामक रूप से दोतरफा हमला करते हुए घोषणा की कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण ने भाजपा के पक्ष में ‘परिवर्तन की लहर’ पर मुहर लगा दी है और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के ‘महा जंगल राज’ के अंत की शुरुआत का संकेत दिया है।
दमदम के पानीहाटी और यादवपुर लोकसभा क्षेत्र के बाईपुर में एक के बाद एक रैलियों को संबोधित करते हुए, मोदी ने बृहस्पतिवार को पहले चरण के मतदान में लगभग 92 प्रतिशत बंगाल का गौरव पुनः स्थापित करने के लिए और बंगाल को फिर से अवसरों की भूमि बनाने के लिए यह स्वतंत्रता अत्यंत आवश्यक है। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की पहचान को नष्ट कर दिया है। यहाँ घुसपैठियों को बसाया जा रहा है। वे जमीनों पर अतिक्रमण कर रहे हैं और लोगों की आजीविका छीन रहे हैं।
‘परिवर्तन’ को लेकर दिया राजनीतिक संदेश
मतदान को भाजपा के सत्ता परिवर्तन के आह्वान का समर्थन और तृणमूल के तानाशाही, भ्रष्टाचार और सिंडिकेट राज की अस्वीकृति के रूप में प्रस्तुत किया। लहर मोदी ने कहा, बंगाल में लंबे समय से जो बदलाव की दिखाई दे रही थी, कल के पहले चरण के मतदान ने उस पर मुहर लगा दी है।
कल भाजपा के पक्ष में मिले समर्थन ने उसकी जीत का शंखनाद कर दिया है। भारी मतदान को एक व्यापक राजनीतिक विमर्श में बदलने की कोशिश करते हुए, मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता ने वर्षों की राजनीतिक धमकियों के बाद मतपत्र के माध्यम से लोकतंत्र को पुनः प्राप्त करना शुरू कर दिया है।
बंगाल में जहाँ तृणमूल ने अपनी तानाशाली से प्रथम चरण में लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निर्माण शुरू कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान के बाद तृणमूल बेहद घबराई हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने रातों-रात अपने गुंडों को सक्रिय कर दिया था ताकि मतदाताओं और भाजपा बंगाल में प्रथम चरण के चुनाव में बड़े पैमाने पर हुए मतदान के संदर्भ में कहा, देश को आजादी मिलने के बाद बंगाल की जनता ने इस बार जो कमाल किया है, ऐसा प्रदर्शन पहले नहीं देखा गया। हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि बंगाल में भाजपा को कितना जबरदस्त समर्थन मिला है।
तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूँगा
मोदी ने इस चुनाव को बंगाल के गौरव को बहाल करने के लिए एक व्यापक वैचारिक लड़ाई के रूप में पेश किया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य को एक ‘नई क्रांति’ की आवश्यकता है, और यह क्रांति मतदान के माध्यम से होनी चाहिए। उन्होंने कहा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र से गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने का आह्वान किया थाः तुम मुझे खून दो और मैं तुम्हें आजादी दूँगा।
बंगाल में एक नई क्रांति का समय आ गया है। यह क्रांति आपके एक वोट से होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का वादा बंगाल को भय, भ्रष्टाचार, गिरोहबद्ध शासन, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार, बेरोजगारी, जबरन पलायन और घुसपैठ के बढ़ते दबाव से मुक्ति दिलाकर वर्षों की कठिनाइयों से मुक्त करना है।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





