वेस्टइंडीज 390 पर ऑलआउट, भारत को 121 रन का लक्ष्य
नई दिल्ली, भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में रोमांचक मोड़ आ गया है। फॉलोऑन झेलने के बावजूद वेस्टइंडीज ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में शानदार वापसी की और भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया। बल्लेबाजों ने न सिर्फ हार टाली, बल्कि मैच को अंतिम दिन तक खींचने की पूरी कोशिश की।
वेस्टइंडीज ने दूसरे और अंतिम टेस्ट में फालोऑन मिलने के बाद चौथे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाकर भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी थी।
यह भी पढ़े : कैंपबेल ने जड़ा सैकड़ा, होप शतक के करीब, वेस्टइंडीज के तीन विकेट पर 252 रन
सलामी बल्लेाबज जॉन कैंपबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन की पारी खेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी कर टीम को पारी की हार से बचा लिया। इसके बार जस्टीन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन का योगदान देने के अलावा आखिरी विकेट के लिए जेडेन सील्स (32) के साथ 79 रन की साझेदारी कर भारतीय क्षेत्ररक्षकों को खूब खटाया। भारत के लिए कुलदीप यादव और जसप्रीत बुतराह ने तीन-तीन विकेट लिये। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



