मेरठ में महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की

मेरठ (उप्र), मेरठ शहर के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला का शव उसके घर में फर्श पर पड़ा मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की दो बेटियां सुबह करीब आठ बजे मकान मालिक के पास पहुंचीं और अपने पिता से बात कराने को कहा।

मकान मालिक द्वारा फोन मिलाने के बाद दोनों बच्चियां दूसरी मंजिल पर चली गईं। कुछ देर बाद उनके रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक की पत्नी ऊपर पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा और शोर मचाया।पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति साकिब (30) ई-रिक्शा लेकर मंडी गया हुआ था। सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचा।

मृतका की पहचान कौसर के रूप में हुई है, जो गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब सात साल पहले साकिब से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी छह साल की है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

यह भी पढ़े : बंगाल में नतीजों से पहले बवाल : स्ट्रांग रूम के बाहर ममता का धरना

पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रथम दृष्टया घर में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे आशंका है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button