ई-कॉमर्स कंपनी में लूट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
नयी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में एक ई-कॉमर्स कंपनी के गोदाम से नकदी लूटने के आरोप में 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी की पहचान ऋतिक गुलाटी के रूप में हुई है, जिसे मंगलवार रात को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, इस घटना के संबंध में 13 अप्रैल को पीसीआर को सूचना दी गई थी। शिकायतकर्ता मोहम्मद हसीब ने पुलिस को बताया कि दोपहर 12 बजकर लगभग 50 बजे एक अज्ञात व्यक्ति गोदाम में घुस आया, उसे गाली दी और चाकू से धमकाया तथा नकद रखने की दराज़ की चाबियां छीन लीं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी इसके बाद परिसर से 17,000 रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया।’ उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान, गुलाटी ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी सूचना पर, पुलिस ने लूटी गई राशि में से 10,000 रुपये बरामद कर लिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। (भाषा)
यह भी पढे़: हैदराबाद : सौतेली पुत्री को लैंगिक रूप से प्रताड़ित करने वाला गिरफ्तार
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



