हैदराबाद : ऑटो पुल से टकराया, 2 महिलाओं की मौत, 3 घायल

हैदराबाद, संगारेड्डी जिले के एनएच-65 पर सदाशिवपेट मंडल के नंदी कंदी के पास ऑटो के सड़क किनारे पुल से टकराने की वजह से दो महिलाओं की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानूर में रहने वाली रुक्मिणी (42) और लावण्या (39) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल संगारेड्डी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। बताया गया कि सभी पीड़ित कल रात एक दरगाह में अरदास करने के बाद वापस हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





