हैदराबाद : हिमायत सागर में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद

Ad

हैदराबाद, राजेंद्र नगर पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत हिमायत सागर में तैरने के दौरान दो युवक डूब गए, जिसमें में एक का शव बरामद हुआ, जबकि एक अन्य अभी तक लापता है।

राजेंद्रनगर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर के. राघवेंद्र ने बताया कि पीराम चेरुवु निवासी सलमान (21) और टोली चौकी के रहने वाले समीर (22) व शहबाज (21) पेशे से ऑटो चालक हैं। वे रविवार सुबह हिमायत सागर में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान सलमान अचानक गहराई में जाकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए समीर और शहबाज आगे बढ़े, लेकिन कोशिश के दौरान शहबाज भी पानी में डूब गया। समीर किसी तरह तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : विशेष अभियान के दौरान 449 शराबी वाहन चालक पकड़े गये

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय डीआरएफ व दमकल विभाग की टीमों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सलमान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि शहबाज की तलाश जारी है। अंधेरा होने की वजह से बचाव अभियान सुबह किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button