तेरापंथ महिला मंडल का गणगौर उत्सव रंगों और परंपरा से सराबोर

हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित गणगौर उत्सव तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, डी.वी. कॉलोनी, सिकंदराबाद में आयोजित किया गया। सहमंत्री मीनाक्षी सुराणा ने बताया कि नमस्कार महामंत्र व मंगलाचरण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्षा नमिता सिंघी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा सुराणा की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम कई आकर्षक प्रतियोगिताओं से सुसज्जित था। सरला शाह ने निर्णायक की भूमिका अदा की। गणगौर उत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पारंपरिक गीत गायन प्रतियोगिता, गणगौर है राजस्थान की शान विषय पर वक्तव्य लेखन प्रतियोगिता, ऑडियंस स्पेशल प्राइज आदि शामिल थे। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका कठोतिया ने प्रथम और मनीषा सुराणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुप्रिया बैद और द्वितीय स्थान मनीषा सुराणा व मनीषा सिंघी की जोड़ी ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार सुशीला संचेती और बबिता बैद को दिया गया। पारंपरिक ग्रुप गीत गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता दुग्गड़ एंड ग्रुप, द्वितीय स्थान अंजू बैगानी एंड ग्रुप तथा अंजू चोरड़िया एंड ग्रुप ने प्राप्त किया। लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर वीनू नाहटा व द्वितीय स्थान पर अनीता सेखानी रहीं।

यह भी पढ़ें… सूरत में आचार्य जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी चातुर्मास बैठक, धार्मिक कार्यक्रम तय

ऑडियंस स्पेशल प्राइज की विजेता दीपिका बैगानी रहीं। विजेताओं को तेरापंथ महिला मंडल, हैदराबाद की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कन्या मंडल की नितिशा सिंघी ने सभी का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वीनू नाहटा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मंत्री निशा सेठिया ने दिया। कार्यक्रम की संयोजिकाएँ मनीषा सिंघी, अंजू बैंगानी, संतोष गुजरानी, मनीषा सुराणा, वीनू नाहटा, संगीता गोलेच्छा, सुनीता कठोतिया व सुनीता बोहरा थीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button