चाकू की नोक पर यात्री से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

हैदराबाद, सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस ने चाकू की नोक पर यात्री से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद रेलवे इंस्पेक्टर बी. साई ईश्वर गौड़ ने बताया कि नरेडमेट में रहने वाले टी. महेंद्र (20) व सिकंदराबाद की पी. अंजली (30) को 29 अप्रैल की देर रात सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन परिसर में यात्री को चाकू की नोक पर धमकाने, हमला करने और 500 रुपये लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : फर्जी मैसेज से 40.08 लाख की ठगी

वे दोनों बुरी संगत में पड़ चुके थे और शराब पीकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। दोनों के खिलाफ नरेडमेट, गोपालपुरम पुलिस क्षेत्र में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से लूट के 200 रुपये जब्त किये गये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button