बोल बम के जयकारों के साथ निकली भव्य काँवड़ यात्रा

हैदराबाद, भोलेनाथ के जयकारों के साथ भाग्यनगर काँवड़ सेवा संघ, हैदराबाद-सिकंदराबाद के तत्वावधान में 28वीं काँवड़ यात्रा आयोजित की गयी। काँवड़ यात्रा चारमीनार स्थित महादेव मंदिर से आरंभ होकर मंचीरेवुला स्थित ब्रह्मसूत्र ओंकारेश्वर स्वामी देवालयम (प्राचीन शिव मंदिर) तक निकाली गई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में 1,251 काँवड़ियों सहित अन्य भक्तों ने उत्साह के साथ भाग लिया। मार्ग में विभिन्न संस्थाओं द्वारा पुष्पों की वर्षा कर काँवड़धारियों का स्वागत किया।
आज संघ द्वारा आयोजित 28वीं काँवड़ यात्रा चारमीनार स्थित श्री महादेव मंदिर में भव्य पूजा अर्चना के पश्चात विभिन्न झाँकियों, डीजे, गायकों के भजन-कीर्तन के साथ आरंभ हुई। पुरुषों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों एवं वृद्धों ने काँवड़ कंधे पर धारण कर बोल बम के नारों और भोलेनाथ के कर्ण प्रिय भजनों के साथ प्रस्थान किया। यात्रा ने घाँसी बाजार, सिटी कॉलेज से होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा स्थित भूलक्ष्मी माता मंदिर. बेगम बाजार, केड़िया भवन के पास से होते हुए सीतारामबाग स्थित द्रौपदी गार्डन में आकर पहला पड़ाव पूर्ण किया।
काँवड़ियों द्वारा अल्पाहार के बाद यात्रा पुन आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए लंगर हाउस रोड स्थित सुगना गार्डन में दूसरे पड़ाव के लिए रुकी। दोपहर के भोजन के पश्चात काँवड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नारसिंगी चौराहा स्थित ओम कन्वेंशन में अंतिम पड़ाव के लिए पहुँची। यहाँ रात्रि भोजन की व्यवस्था भक्तों के लिए की गई।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर केन्द्राय मंत्री जी. किशन रेड्डी, गोशामहल विधायक टी. राजा सिंह, भाजपा नेता गोविन्द राठी, भूमाता मंदिर के पुजारी वाई बाबू गुरु, सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. सी.एन. गोपीनाथ रेड्डी, डीसीपी साउथ जोन स्नेहा मेहरा, मंगलहाट पार्षद लाल सिंह, भाग्यलक्ष्मी मंदिर की शशिकला, बेगम बाजार पार्षद शंकर यादव, जामबाग पार्षद राकेश जायसवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मेघारानी अग्रवाल, बीआरएस नेता शांति देवी, पूर्व पार्षद रेणु सोनी, भाजपा नेता नित्या पारीक एवं एमएसएसएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद मायछ भी उपस्थित थे।
प्रमुख अतिथियों और सहयोगियों का सम्मान
कार्यक्रम में भाजपा नेता अविनाश देवड़ा, तेलंगाना के डीजीपी जितेन्द्र, आईपीएस अनिल कुमार, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़, गनफाउंड्री पार्षद सुनीता ओम प्रकाश बेसावा, भाग्यनगर गणेश उत्सव समिति सचिव डॉ. भगवंत राव, भाजपा राज्य अध्यक्ष एन. रामचन्दर राव, भाजपा तेलंगाना के चंद्रशेखर तिवारी, भाजपा नेता उमा महेन्द्र, डीआरएस ग्रुप के अंजनी कुमार अग्रवाल, अग्रवाल समाज अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, शिव मंदिर गौशाला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, एसीपी चारमीनार पी. चन्द्रशेखर, महाकालेश्वर मंदिर चेयरमैन गजुला अंजय्या व अन्य का स्वागत संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
यात्रा के प्रमुख सहयोगी श्री बालाजी भक्त मंडल हैदराबाद, कुंजलाल सुरेश कुमार डाकोतिया, रामस्वरूपदास विश्वनाथ अग्रवाल, अग्रवाल समाज अमीरपेट शाखा, रघुनाथमल नरेंद्र कुमार गोयल, कन्हैयालाल सुनील कुमार अग्रवाल, बजरंगलाल विष्णु कुमार केड़िया, सुभाषचन्द्र बंसल (अविका फूड), कृष्ण कुमार आशीष कुमार गर्ग, जीवनलाल-कैलाशदेवी अग्रवाल, गौरिशंकर-रेणु सोनी, पवन कोठारी, विजयकुमार अग्रवाल, अनिल किशोर अभिनव अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, धीरज चोपड़ा, राजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, राजकुमार रिटोलिया, रमेशचन्द सजीव कुमार अग्रवाल, महेश कुमार गोयल, चिरंजीला दिलीप कुमार अग्रवाल, संदीप कुमार गोयल, गणपतलाल जगदीशप्रसाद वर्मा, श्री तरसेम सेवा समिति, श्री राज मित्र मण्डल मल्लापुर, डॉ. आलोक शुक्ला, मोती सिंह राजपुरोहित, मामराज सुरेशचन्द बसईवाले एवं पवन अग्रवाल भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें.. कल चारमीनार महादेव मंदिर से शुरू होगी भव्य काँवड़ यात्रा
सहयोगीजन और स्वागतकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी
कार्यक्रम में महेशचन्द प्रदीप कुमार मित्तल, हरिओम गर्ग, हैप्पी गोयल, देवकीनन्दन रमेशचन्द कड़ेल, कमलकुमार आदित्य कुमार मित्तल, भाग्यनगर शिव भक्त मंडल भाग्यनगर (तेलंगाना), मेसर्स बंसल बन्धु चिट फण्ड, विशेष सहयोगी भाग्यनगर शिवभक्त मंडल (तेलंगाना), अरिहंत बैद जैन, कौशिक अग्रवाल, शरद वर्मा, कृष्णा अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मुरलीमोहन गुप्ता, श्याम अग्रवाल, संदीप टोरका, आदित्य अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, चाहना गोयल, नितिन रूंगटा, ऋषि अग्रवाल, अंकित कानोडिया, रमेश बसईवाले, अनुराग अग्रवाल, नवीन खिटनिया, शुभांग अग्रवाल, पवित्र अग्रवाल, रविन्द्र जैन, पुनीत अग्रवाल, भरत सोनी, हरिकिशन मायछ, दीपक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, बृजगोपाल कड़ेल, गोविन्द सोनी, रामगोपाल अग्रवाल, योगेश जाखोटिया, संदीप गोयल, उमेश सोनी, नीतीश अग्रवाल, संजय पित्ती, टीपू सोनी, सात्विक गुप्ता एवं पवनदास ने सहयोग दिया।
यात्रा मार्ग में स्वागत करने वालों में मदन भवन, चारकमान, मैढ़ स्वर्णकार समाज तेलंगाना, काँवड़ सेवा समिति, पुष्पा नर्सिंग होम, देवकीनन्दन रमेशचन्द्र कड़ेल, कड़ेल परिवार रिकाबगंज, गौ सेवा मित्र मण्डल खोकरवाड़ी, अग्रवाल समाज रिकाबगंज शाखा घाँसी बाजार, हिन्दू धर्मप्रेमी भाग्यनगर चारकमान, झींगा परिवार घाँसी बाजार, किंकाण परिवार, गौ सेवा ट्रस्ट इण्डिया, कान्य कुब्ज ब्राह्मण समाज, बीजेपी टीम, श्याम सेवक परिवार एवं वीर हनुमान भक्त मण्डल सिटी कॉलेज, अग्रवाल समाज घाँसी बाजार झूला शाखा एवं अग्रवाल समाज वनस्थलीपुरम शाखा भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाजबंधुओं व पदाधिकारियों की सहभागिता
कार्यक्रम में दिनेशकुमार गुप्ता परिवार एवं मित्रगण, सांवरिया भक्त मण्डल, श्रीमाली समाज, अग्रवाल समाज गोशामहल शाखा, श्याम सेवक परिवार एवं शुक्ला परिवार, उपाध्याय परिवार, सिद्धि विनायक ज्वेलर्स, श्रीराम ज्वेलर्स, माँ बनभौरी समिति, भाग्यनगर, सिद्धि विनायक ज्वेलर्स, सीतारामबाग बालाजी डोर्स, श्री जगन्नाथ मठ अच्युत के रामानुजाचार्य स्वामी, जय श्री श्याम मित्र मण्डल, डॉ. परीक्षित दुबे परिवार, श्रीराम मंदिर लंगर हाउस, शशिकांत शुक्ला परिवार, शुभम् चन्द्रकांत अग्रवाल मोर छड़ीवाले, अग्रवाल समाज तुरूप बाजार शाखा, श्री माथुर वैश्य समाज, अग्रवाल समाज अत्तापुर शाखा व अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मांगेराम तायल, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चंपालाल बैद, महामंत्री कमल किशोर मालानी, सह-मंत्री ललित कड़ेल, महिला अध्यक्ष रूबी मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष मीनू गुप्ता, यात्रा संयोजक पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश जगनानी, विजय कुमार अग्रवाल, प्रचार मंत्री नंदगोपाल भट्टड़, सह-प्रचार मंत्री पंकज वर्मा, यात्रा प्रबंधक ओमप्रकाश अग्रवाल, अजय गोयल, रितेश मोदी, मनीष किंकाण, अभिनव अग्रवाल, भरत अग्रवाल, कुणाल गोयल, भरत छाबरिया, डॉ. अहिल्या मिश्रा, पुष्पा वर्मा व अन्य शामिल रहे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



