आरटीसी बस की चपेट में आकर युवक की मौत
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र संगारेड्डी के में आरटीसी बस की चपेट में आकर कार सवार युवक की मौत हो गई।संगारेड्डी पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर मधुकर रेड्डी के अनुसार संगारेड्डी जिले के गुम्मडिदाला मंडल के नल्लावेली गांव निवासी श्रवण कुमार (19) आज दोपहर के समय तूपरान में शॉपिंग करने के बाद कार द्वारा तूपरान से नरसापुर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक आरटीसी बस से उसकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में श्रवण कुमार को गंभीर चोटें आईं, उसे 108 एंबुलेंस के जरिए तूपरान सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना में आरटीसी बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आने की जानकारी मिली।। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें– तेलंगाना और तमिलनाडु में बनेगी भाजपा की सरकार-किशन रेड्डी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



