जन्मदिन-विवाह की वर्षगाँठ पर पुलिसकर्मियों को मिलेगा अवकाश

हैदराबाद, तेलंगाना में जन्मदिन और विवाह की वर्षगाँठ पर पुलिसकर्मियों को अवकाश की घोषणा की गयी है। तेलंगाना पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि निरंतर ड्यूटी करने और विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए कर्त्तव्य का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों को उनके जन्मदिन और विवाह की वर्षगाँठ पर अवकाश दिया जा रहा है।
शिवधर रेड्डी ने बताया कि इस घोषणा के चलते तेलंगाना के प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन और विवाह की वर्षगाँठ मनाने के लिए अवकाश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में समाज और आम जनता की सुरक्षा के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन को तिलांजलि देकर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहते हैं। पुलिसकर्मियों की इस कर्त्तव्य निष्ठा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कॉन्स्टेबल स्तर से लेकर उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों के लिए इस अवकाश की घोषणा की गई है।
यह भी पढ़ें… ड्रग्स से दूर रहें और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ें : सीतक्का
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





