एचसीए सी डिवीजन लीग में अंबरपेट ने ऋषिराज को बड़े अंतर से हराया

हैदराबाद, सलामी बल्लेबाज बोदास नवीन की शानदार शतकीय पारी के चलते अंबरपेट की टीम ने ऋषिराज को 199 रनों के बड़े अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) सी डिवीजन एकदिवसीय लीग चैम्पियनशिप के मैच में हराया। यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में अंबरपेट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवरों में 7 विकेटों पर 314 रन बनाए, जिसमें बोदास नवीन ने 165 रनों की शतकीय पारी खेली।








ऋषिराज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 36.2 ओवरों में 115 रन बनाकर ढेर हो गई। एक अन्य मैच में महादेव सीसी की टीम ने एसके ब्लूस को 172 रनों के अंतर से हराया। महादेव सीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए, जिसमें आर. गौतम ने तेजतर्रार 119 रनों का शतक ठोका। एसके ब्लूस की टीम 22.5 ओवर में मात्र 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
यह भी पढ़ें… मीराबाई चानू ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता
महादेव सीसी के युवा गेंदबाज मयंक अग्रवाल ने उम्दा गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 32 रन देकर चार विकेट चटकाए।
अन्य मैचों में सदरन रेमंड्स ने सिकंदराबाद जिमखाना को, यंग सिटीजन ने न्यू स्टार्स को, आरजे सीसी ने गगनमहल को, हैदराबाद पैट्रियॉट्स ने नवजीवन फ्रेंड्स को, विजय नगर ने आजाद सीसी को, मयूरा ने इलेवन मास्टर्स को, रिलायंस सीसी ने स्वास्तिक यूनियन को, सुपर स्टार ने सिकंदराबाद यूनियन को, यूथ सीसी ने विजय सीसी को, यंग मास्टर्स ने एमएल जयसिम्हा को, एवी कॉलोनी ने लोक नायक को, अभिनव कोल्ट्स ने एडम्स एकादश को हराया। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



