हैदराबाद एसआईआर के लिए हेल्पडेस्क स्थापित

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त एवं जिला चुनाव अधिकारी आर वी कर्णन ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में मतदाताओं के सहयोग के लिए शहर में कई स्थानों पर हेल्प डेस्क स्थापित किये गये हैं। आयुक्त ने बताया कि मतदाताओं के नामों की मैपिंग के लिए तेलंगाना सचिवालय, तेलंगाना हाई कोर्ट, जीएचएमसी मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कर्मचारियों और जनसामान्य के लिए हेल्प डेस्क खोले गए।

नागरिकों की सहायता के लिए नई पहल

सैनिटेशन वर्कर्स के एसआईआर मैपिंग के लिए स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल बागलिंगमपल्ली; जवाहरनगर; तालाबस्ती कम्युनिटी हॉल और मुशीराबाद वॉलीबॉल ग्राउंड में काउंटर स्थापित किये गये हैं। खैरताबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र परिधि में भोला नगर, खाजा नगर में मैपिंग सुधारने के लिए एसओ और बीएलओ के साथ हेल्प डेस्क सेंटर स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर जापान पहुंचे

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button