श्री जैन सेवा संघ की सभा में चुनाव अधिकारियों ने दिया तैयारियों का विवरण

Ad

हैदराबाद, श्री जैन सेवा संघ के चुनाव की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सभा आयोजित की गई। इसमें मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता सुरेश बोहरा जैन एवं महेश गोलेच्छा ने चुनाव अधिकारियों के साथ तैयारियों एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।

एक नजर प्रत्याशियों पर

हैदराबाद क्षेत्र : अमित मुणोत, अनिष कुमार जैन पोकरणा, आशीष भंसाली, अशोक कुमार हरण जैन, अशोक कुमार कोठारी, अशोक कुमार नाहर जैन, भरत (विक्रम चौधरी), दयालचंद झाबक, दिलीप कुमार डागा जैन, गौतमचन्द चोरडिया जैन, महावीर मुणोत, महेन्द्र शांतिलाल जैन, मनोज तातेड़, पारसचंद जैन नाबरिया, प्रितेश बोरहा जैन, रिखबचंद बोरा (कारगिल), सज्जनराज गांधी जैन, श्रवण कोठारी जैन, शील कुमार खिंवसरा जैन, त्रिलोक झाबक, विजय आंचलिया, विजय कुमार मुणोत जैन, विकास चांद गोठिया एवं विक्रमराज श्रीश्रीमाल।

सिकंदराबाद : अभय कुमार कोठारी जैन, अशोक सोनी, बाबूलाल बैगानी, हुकुमचंद कोटेचा, नरेश कुमार कटारिया जैन, नेमीचंद मखाना जैन, श्रेणिकराज जैन, सुनील बोहरा, सुरेश कोठारी एवं उमेशचंद नाहर जैन।
कोरा : अविनाश भंडारी, प्रवीण जैन सुराणा, राजेन्द्र जैन मुथा एवं उमेश बागरेचा।
बोलारम : अशोक कुमार संचेती जैन एवं ललित सुराणा जैन।

आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चुनाव अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि जामबाग रोड स्थित विवेक वर्धिनी कॉलेज में रविवार, 21 दिसंबर को सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है। 19 निर्वाचित समिति सदस्यों के लिए चुनाव मैदान में कुल 40 प्रत्याशी उतरे हैं। हैदराबाद क्षेत्र में 11 सीटों के लिए 24 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सिकंदराबाद क्षेत्र की 5 सीटों पर 10 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। कोरा क्षेत्र में 2 सीटें हैं। यहाँ 4 प्रत्याशी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। बोलारम की एक सीट पर 2 प्रत्याशियों की दावेदारी है।

वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, एम्बुलेंस व डॉक्टर ऑन कॉल

चुनाव अधिकारियों ने संघ में लगभग चार हजार पंजीकृत मतदाता हैं। मतदाताओं को अनिरार्य रूप से 19 प्रत्याशियों के मत देना होगा। जो संबंधित क्षेत्रवार सीटों के अनुरूप होगा। मतदान स्थल (वीवी कॉलेज) से सटे वीवी फंक्शन हॉल में वाहनों तथा वैलेट पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 70 और इससे अधिक आयु के मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था के तहत व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध होगी।

किसी भी प्रकार की आकस्मिक चिकित्सा की आवश्यकता होने पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा डॉक्टर भी ऑन कॉल उपलब्ध होंगे। बदलते समय को देखते हुए एआई और अन्य आधुनिक तकनीकि का उपयोग कर पंजीकरण काउंटर पर मतदाता पर्ची जारी की जाएगी। मतदान कक्ष में स्कैनिंग प्रणाली लागू होगी। मतदान प्रक्रिया को तीव्र और सुचारू बनाने के उद्देश्य से ईवीएम की संख्या बढ़ाई गई है।

यह भी पढ़ें… रामजी से नाता रखने वाले ही रहते हैं सुखी : जयाकिशोरीजी

मतदान स्थल पर 24 सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन और घोषणा व्यवस्था

मतदान स्थल पर ऑनलाइन और रिकॉर्डेड निगरानी के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे, 4 एलईडी क्रीन तथा घोषणा प्रणाली की व्यवस्था होगी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान के दौरान विवेक वर्धिनी कॉलेज के एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स एवं कॉलेज स्टॉफ की सहायता उपलब्ध होगी। नियमों के बारे में जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मतदान दिवस से पहले वोटर्स को संघ के कार्यालय से सदस्यता सूची में अपने क्रमांक और विवरण को सत्यापित करना होगा।

मतदान कक्ष मे क्रमांक संबंधी कोई जानकारी प्रदान नहीं की जाएगी। वोटिंग के दौरान संघ द्वारा जारी सदस्यता पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। विकल्प के रूप में आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट जैसे मूल पहचान पत्र ला सकते हैं। मतगणना एवं परिणाओं की घोषणा चुनाव अधिकारियों के विवेकाधिकार मे ंहोगी। प्रत्याशियों को मतदान के अतिरिक्त किसी अन्य उद्देश्य से मतदान कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

केवल लिखित रूप से अधिकृत प्रतिनिधि को प्रामाणिक पहचानपत्र के साथ पर्यवेक्षक के रूप में निर्धारित स्थान पर बैठने की अनुमति होगी। प्रतिनिधि मतदान पूरी तरह से निषिद्ध रहेगा। शाम 5 बजे मतदान स्थल/हॉल का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी समिति में शामिल चंद्रप्रकाश सुराणा, प्रवीण कुमार लोढ़ा, सीए महेन्दर गोलेच्छा, सीए सूरज कुमार रामपुरिया, जय कुमार जैन ठोलिया, हितेश वाणी गोता, मनीष जैन आंचलिया, सीए अनुराग जैन (बोहरा), एडवोकेट नमन गोलेच्छा, एस. गौतमचंद जैन, प्रवीण पांड्या, अश्विन कटारिया, मोहित मेहता की देखरेख में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button