सावन की अष्टमी पर बन रहे हैं शुभ योग

सावन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 1 अगस्त, शुक्रवार की सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर शुरु हो रही है, जो 2 अगस्त, शनिवार की सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 1 अगस्त को दुर्गा अष्टमी मनाई जाएगी।

शुभ योग
इस दिन शुभ योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही भद्रावास योग का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन भद्रा शाम तक स्वर्ग में रहेंगी। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को स्वर्ग समान सुखों की प्राप्ति होगी।

हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि जगत की देवी मां दुर्गा को समर्पित है। इस दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा की भक्ति-भाव से पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दौरान माता दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

यह भी पढ़े: गजब के हैं हमारे पौराणिक शिव

महत्व
मासिक दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। इस दिन भक्त एक समय भोजन करते हैं या फिर फलाहार करते हैं। व्रत रखने से मन एकाग्र होता है। विधि-विधान से व्रत करने पर लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

-आनंद भारद्वाज

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button