बेंगलुरु आग : गोदाम से फैली लपटें, 50 महिलाएं सुरक्षित निकाली गईं

बेंगलुरु, बेंगलुरु स्थित एक गोदाम में लगी भीषण आग चार मंजिला ‘पीजी’ इमारत और आसपास की आवासीय इमारतों तक फैल गई जिसके बाद करीब 50 महिलाओं को सुरक्षित निकाला गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नंदिनी लेआउट स्थित गोदाम में शनिवार देर रात 12 बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई। इस गोदाम में बैनर और एलईडी स्क्रीन रखे हुए थे।

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।अधिकारियों के अनुसार, तेजी से फैली आग ने ‘पीजी’ इमारत और आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके बाद लगभग 50 महिलाओं को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया।सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि धुएं और आग की लपटों के बीच इमारत से कुछ महिलाएं नीचे कूद गईं।

यह भी पढ़े : रहेजा डेवलपर्स के खिलाफ ईडी की छापेमारी

इस घटना के बाद, गोदाम के सामने खड़े एक दोपहिया वाहन समेत दो गाड़ियां पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं।अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन एवं आपात सेवा कर्मी दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि नंदिनी लेआउट थाने में इस घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया और माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button