भाजपा की फ्रेंचाइजी बन गई है कांग्रेस सरकार : केटीआर
हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के.टी. रामाराव ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बरसते हुए कहा कि तेलंगाना में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार केस तक दर्ज करने से कतरा रही है और आरोप लगाया कि उनके शासन में जंगल राज चल रहा है।
केटीआर ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी भाजपा की फ्रैंचाईसी बन चुकी है और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय के पुत्र बंडी साई भगीरथ पर दर्ज पोक्सो मामले का जिकर करते हुए कहा कि उन्नाव माामले में पीड़िता के घर जाकर उसके पक्ष में खड़े रहे सांसद राहुल गांधी क्या हैदराबाद आकर नाबालिग पीड़िता के पक्ष में खड़े रहेंगे या नहीं ?
केटीआर ने केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल
केटीआर ने प्रश्न किया कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र पर कदम उठाने में देरी क्यों की जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में एक नाबालिग पीड़िता पर अत्याचार होने के बावजूद कांग्रेस सरकार केस दर्ज करने के बजाए उल्टे पीड़िता को ही प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने प्रश्न किया कि पीड़िता के परिवार वाले सबूतों के साथ शिकायत करने पहुँचे, तो उन्हें एफआईआर दर्ज कराने के लिए लड़ना पड़ रहा है।
केटीआर ने कहा कि पीड़िता पर हनी ट्रैप व वसूली का केस क्यों और कैसे दर्ज किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता के साथ दो बार बलात्कार के प्रयास किए जाने के चलते केस दर्ज करने के बजाए पीड़िता को ही शर्मसार करने के प्रयास किए जा रहे हैं यह शोचनीय है। केटीआर ने केंद्रीय मंत्री बंडी संजय से प्रश्न किया कि नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कब पद से इस्तिफा दे रहे हैं, बताएँ?
यह भी पढ़े : एमसीईएमई में टीईएस-47 कोर्स का पुरस्कार समारोह आयोजित
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माँग करते हुए प्रश्न किया कि केंद्रीय मंत्री को कब मंत्री मंडल से बरखास्त करेंगे, बताएँ ? उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि नाबालिग पीड़िता के मामले में बीजेपी व कांग्रेस दोनों मिलकर काम तो नहीं कर रहे हैं, क्योंकि अन्य पोक्सो मामले में आरोपी को बुलाकर जिस प्रकार पूछताछ की जाती है, उसी प्रकार केंद्रीय मंत्री के पुत्र को बुलाकर क्यों पूछताछ नहीं की जा रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



