कांग्रेस महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं : चामला किरण
हैदराबाद, कांग्रेस के लोकसभा सदस्य चामला किरण कुमार रेड्डी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण लागू करने के खिलाफ नहीं है। चामला किरण ने अपने एक बयान में आरोप लगाया कि महिला आरक्षण मामले को लेकर बीजेपी देशभर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि केवल परिसीमन का ही विरोध कर रही है।
चामला किरण ने मांग की कि परिसीमन करने से पहले सभी राजनीतिक दलों की राय ली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर-दक्षिण राज्यों के बीच किसी भी तरह का अंतर न रखते हुए परिसीमन किया जाना चाहिए। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अतीत में इंदिरा गांधी और वाजपेयी द्वारा अपनाई गई नीतियों को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपनी मर्जी के अनुसार परिसीमन करके हमेशा सत्ता में रहना चाहती है। इसी कारण से कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है।
यह भी पढ़ें… महिला आरक्षण की राह में रेवंत ने रोड़े अटकाए : बंडी संजय
कांग्रेस सांसद ने स्पष्ट किया कि कभी भी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि इस मामले में बीजेपी द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार पर ध्यान न दें। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने जिस तरह एसआईआर को लागू करके अपनी मर्जी के अनुसार वोट हटाये, उसी तरह अब परिसीमन के जरिए भी राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






