कचरा फेंकने वालों पर सीसीटीवी से नज़र रख रहा है साइबराबाद नगर निगम

हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम आयुक्त सृजना ने मूसापेट सर्किल में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा के लिए क्षेत्रीय निरीक्षण कर शहरी स्वच्छता बनाए रखने के प्रयासों को और मजबूत करने के लिए उन स्थानों को पर कड़ी निगरानी का अभियान शुरू किया, जहाँ लोग लापरवाही से कचरे के अंबार लगा रहे हैं।

सीएमसी आयुक्त ने बताया कि जीवीपी (कचरे से अटे स्थल) के कारण सड़कों की स्थिति काफी चिंताजनक होती जा रही है। एक पहल के तहत एचपी रोड पर स्थित प्रमुख कचरा डंपिंग स्थल पर चेतावनी घोषणा प्रणाली से युक्त सीसीटीवी कैमरा स्थापित किया गया। यह प्रणाली एक विशेष मोबाइल अप्लिकेशन के माध्यम से स्वच्छता अधिकारियों को रियल-टाइम निगरानी की सुविधा देती है। मोशन सेंसर तकनीक से लैस यह सिस्टम अवैध रूप से कचरा फेंकने वालों को स्वत चेतावनी संदेश जारी करता है, जिससे उत्तरदायी कचरा निपटान को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी ने रखा 1,116 करोड़ प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य

यह नई पहल प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के तहत लागू की गई। आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार के तकनीक-आधारित समाधान अपनाने से कचरा प्रबंधन में उल्लेखनीय सुधार होगा और साइबराबाद में दीर्घकालिक स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकेगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वच्छता कर्मचारियों से बातचीत कर उनके कार्य की सराहना की और उन्हें अपनी सेवाएँ समर्पण के साथ जारी रखने के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस मॉडल को अन्य प्रमुख कचरा संवेदनशील स्थानों पर भी लागू करें, ताकि प्रभावी निगरानी और अवैध कचरा फेंकने पर रोक लगाई जा सके। आयुक्त ने बताया कि यह पहल एक स्वच्छ, स्वस्थ और स्मार्ट साइबराबाद के निर्माण की दिशा में सक्रिय कदम है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button