दिल्ली : नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में भाजपा की बाइक रैली

नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं और भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण कानून) संशोधनों के समर्थन में बुधवार को कनॉट प्लेस में ‘महिला बाइक रैली’ निकाली और मानव श्रृंखला बनाई।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि देश भर में महिलाएं नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक से अवगत हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा राजग सरकार को धन्यवाद दे रही हैं।

सचदेवा ने कहा कि यह विधेयक महिलाओं को उनका वाजिब प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है। संसद के बजट सत्र का विस्तार कर 16 से 18 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष बैठक होनी है, जिस दौरान यह संशोधन विधेयक लाया जाएगा। (भाषा)

यह भी पढे़: नारी शक्ति वंदन : परिपूर्ण लोकतंत्र की दिशा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button