दिल्ली ने लगाया जीत का चौका

Ad

बेंगलुरू, कुलदीप यादव और विपराज निगम की फिरकी के जादू के बाद केएल राहुल के 53 गेंद में 93 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शीर्षक्रम की नाकामी से उबरते हुए बृहस्पतिवार को आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को छह विकेट से हरा दिया। पहले क्षेत्ररक्षण चुनते हुए दिल्ली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को सात विकेट पर 163 रन पर रोक दिया।

जवाब में दिल्ली ने 13 गेंद बाकी रहते चार विकेट पर 169 रन बनाकर जीत दर्ज की। राहुल ने यश दयाल को छक्का जड़कर विजयी रन लिए। राहुल ने 53 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 111 रन बनाये। उन्होंने पाँचवें विकेट के लिए टिस्टन स्टब्स के साथ 111 रन की साझेदारी की। स्टब्स 38 रन बनाकर नाबाद रहे।

राहुल को यश दयाल की गेंद पर रजत पाटीदार ने उस समय जीवनदान दिया, जब उन्होंने पाँच ही रन बनाये थे। यह आरसीबी पर काफी भारी पड़ा और राहुल ने लेग स्पिनर सुयाँश शर्मा और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को जमकर नसीहत दी। इससे पहले दिल्ली की शुरुआत काफी खराब रही। चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे फाफ डुप्लेसी ने दो रन बनाकर दयाल की गेंद पर पाटीदार को कैच थमा दिया। जैक फ्रेसर मैकगुर्क और अभिषेक पोरेल भी नहीं टिक सके।

यह भी पढ़ें… गुजरात की लगातार चौथी जीत

आरसीबी की विस्फोटक शुरुआत के बाद धीमी पारी

पावरप्ले के भीतर स्कोर तीन विकेट पर 30 रन था। राहुल ने कप्तान अक्षर पटेल (15) के साथ 28 रन जोड़े। अक्षर ने सुयाँश शर्मा की गेंद पर टिम डेविड को कैच थमाया। इससे पहले बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप ने चार ओवर में 17 रन देकर और लेग स्पिनर विपराज ने चार ओवर में 18 रन देकर दो दो विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की शुरुआत काफी विस्फोटक रही और तीन ही ओवर में 50 रन बन गए। फिल साल्ट ने सिर्फ 17 गेंद में 37 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क को तीसरे ओवर में दो छक्के और तीन चौके जड़कर 24 रन निकाले। वह विराट कोहली के साथ रन लेने के लिए गलतफहमी का शिकार होकर रन आउट हो गए। कोहली और साल्ट ने पहले विकेट के लिए 24 गेंद में 61 रन जोड़े।

लेग स्पिनर विपराज के आने पर रनगति पर रोक लगी। उन्होंने पाँचवें ओवर में दो ही रन दिये। इसके बाद मोहित शर्मा ने किफायती ओवर डाला। देवदत्त पड्डिकल (एक) ने मोहित को ऊँचा शॉट खेला, जिसमें ताकत नहीं थी और अक्षर पटेल को आसान कैच दे बै। कोहली ने विपराज को लांगआन पर छक्का लगाया, लेकिन इसी गेंदबाज का शिकार भी हुए। उन्होंने 14 गेंद में 22 रन बनाये। इसके बाद जितेश शर्मा चारा और लियाम लिविंगस्टोन तीना जल्दी विकेट गंवा बै।

आरसीबी का स्कोर 13वें ओवर में पाँच विकेट पर 102 रन था। मेजबान टीम ने आ ओवर में 41 रन के भीतर पाँच विकेट गंवा दिये। छ से 13वें ओवर के बीच आरसीबी के बल्लेबाजों ने महज दो चौके और एक छक्का लगाया। कुलदीप ने रजत पाटीदार (25) का विकेट चटकाया। टिम डेविड (20 गेंद में नाबाद 37) ने आखिर में कुछ अच्छे स्ट्रोक्स खेलकर आरसीबी को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया।

स्कोर बोर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू : फिल साल्ट रन आउट 37, विराट कोहली का. स्टार्क बो. निगम 22, देवदत्त पड्डिकल का. पटेल बो. मुकेश 1, रजत पाटीदार का. राहुल बो. कुलदीप 25, लियाम लिविंगस्टोन का. आशुतोष बो. मोहित 4, जितेश शर्मा का. राहुल बो. कुलदीप 3, कृणाल पांड्या का. आशुतोष बो. निगम 18, टिम डेविड नाबाद 37, भुवनेश्वर कुमार नाबाद 1. अतिरिक्त : 15 रन। कुल योग : (20 ओवर में सात विकेट पर) 163 रन। विकेट पतन : 1-61, 2-64, 3-74, 4-91, 5-102, 6-117, 7-125. गेंदबाजी : स्टार्क 3-0-35-0, अक्षर 4-0-52-0, निगम 4-0-18-2, मुकेश 3-1-26-1, कुलदीप 4-0-17-2, मोहित 2-0-10-1.

दिल्ली कैपिटल्स : फाफ डु प्लेसी का. पाटीदार बो. दयाल 2, जैक फ्रेसर मैकगुर्क का. शर्मा बो. कुमार 7, अभिषेक पोरेल का. शर्मा बो. कुमार 7, केएल राहुल नाबाद 93, अक्षर पटेल का. डेविड बो. सुयश 15, ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 38. अतिरिक्त : सात रन। कुल योग : (17.5 ओवर में चार विकेट पर) 169 रन। विकेट पतन : 1-9, 2-10, 3-30, 4-58. गेंदबाजी : भुवनेश्वर 4-0-26-2, दयाल 3.5-0-45-1, हेजलवुड 3-0-40-0, सुयश 4-0-25-1, कृणाल 2-0-19-0, लिविंगस्टोन 1-0-14-0.(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button