दिल्ली में फिल्म ‘120 बहादुर’ कर मुक्त घोषित

नयी दिल्ली, दिल्ली सरकार ने अपनी नई पहल के तहत देशभक्ति और वीरता को बढ़ावा देने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की बहादुरी पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में कर मुक्त करने की घोषणा की है।

यह कदम न केवल सैनिकों के साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से उठाया गया है, बल्कि आम दर्शकों को भी देशभक्ति और बलिदान की प्रेरक कहानी तक आसानी से पहुंचाने का प्रयास है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी की बहादुरी पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ को दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : शांति के लिए अत्याचारियों का अंत जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ‘120 बहादुर’ 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 सैनिकों के ‘असाधारण साहस, नेतृत्व और बलिदान’ को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला में बहादुरी से लड़ाई लड़ी थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा, ‘‘बहादुर सैनिकों के प्रति विशेष सम्मान के तौर पर दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से दिल्ली में फिल्म को कर-मुक्त करने का फैसला किया है।’’उन्होंने कहा कि यह फिल्म मेजर शैतान सिंह भाटी के प्रेरणादायक नेतृत्व पर प्रकाश डालती है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button