फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुके हैं मुकेश छाबड़ा
फिल्म निर्माता आदित्य धर की फिल्म धुरंधर (2025) और धुरंधर द रिवेंज (2026) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। धुरंधर द रिवेंज (2026) की कामयाबी के बाद अब वे जहां भी जाते हैं, इस फिल्म की टीम का गुणगान करने से नहीं चूकते। खासकर, फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा की वे जमकर तारीफ करते नहीं थक रहे।
आदित्य धर का कहना है कि जब मैंने उन्हें पहला नरेशन दिया, उन्हें धुरंधर की भव्यता, महत्वाकांक्षा और अपार संभावनाओं पर मुझसे कहीं अधिक विश्वास हो गया था। जहां मैं सतर्क था, वे कॉन्फिडेंट और निडर थे। मेरी सीमित सोच से कहीं आगे बढ़कर उन्होंने मुझसे कहीं बड़े पैमाने पर सोच रखा था। आदित्य आगे कहते हैं मुकेश छाबड़ा ने शायद फिल्म धुरंधर को मुझसे बहुत पहले ही देख लिया था। नेरेशन के वक्त ही उनकी समझ में आ गया कि फिल्म के लिए कास्टिंग किस तरह की होनी चाहिए। आदित्य यहीं नहीं रूकते, बल्कि मुकेश की शान में कसीदे पड़ते हुए कहते हैं कि कुछ लोग फिल्म में आते हैं और अपना काम कर निकल जाते हैं। लेकिन, कुछ लोग चुपचाप फिल्म को नया रूप देते हैं। मुकेश उन्हीं में से एक थे।
मुकेश छाबड़ा पिछले कई बरसों से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर कास्टिंग डायरेक्टर काम कर रहे हैं। उन्होंने गैंग्स ऑफ वासेपुर, रंग दे बसंती और हाईवे जैसी अनेक शानदार फिल्मों मे कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर काम किया है। आज उन्हें इस इंडस्ट्री में बहुत मान-सम्मान हासिल है। यकीनी तौर पर वह इस इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा नाम बन चुके हैं। मुकेश छाबड़ा ने कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया है, जिसमें से एक दिवंगत ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म दिल बेचारा (2020) भी है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



