जीएचएमसी आयुक्त कर्णन ने किया जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का दौरा

Ad

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने बंजारा हिल्स स्थित सुल्तान उल उलूम कॉलेज में जनगणना प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आयुक्त ने दौरे के दौरान प्रशिक्षण व्यवस्थाओं, सुविधाओं और जनगणना कार्यों के सुचारू एवं प्रभावी संचालन के लिए समग्र तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और प्रशिक्षुओं के साथ संवाद कर जनगणना प्रक्रिया में सटीकता, समन्वय और समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें… नगर निगम ने किया भिखारियों का पुनर्वास

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्बाध संचालन के लिए सभी लॉजिस्टिक सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button