(एचसीए) बी डिवीजन दो दिवसीय लीग में फ्यूचर स्टार्स ने कॉनकर्ड को 8 विकेटों से हराया

Ad

हैदराबाद, सलामी बल्लेबाज एम. जसवंत की शानदार नाबाद शतकीय पारी के चलते फ्यूचर स्टार्स ने कॉनकर्ड को 8 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) बी डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया।
आज यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त लीग के एक मैच में कॉनकर्ड की टीम ने फ्यूचर स्टार्स के विरुद्ध पहली पारी में 243 रन बनाए।

इसके जवाब में फ्यूचर स्टार्स की टीम ने 48.1 ओवरों में दो विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें एम. जसरंत ने नाबाद 151 रनों का योगदान दिया। अन्य मैचों में सीसीओपी टीम ने सिकंदराबाद नवाब्स को 7 विकेटों के अंतर से हराया। इसमें समीर ने नाबाद 141 रनों की शतकीय पारी खेली। ब्रदर्स एकादश टीम ने न्यू ब्लूस को 7 विकेटों के अंतर से हराया।

ब्रदर्स एकादश के बल्लेबाज मंसूर अहमद ने नाबाद 134 रनों का शतक ठोका। कोसाराजू ने मेदक ज़िला को, हेन्सकॉन्स ने मेगासिटी को, नलगोंडा ने क्लासिक को, राजू सीसी ने राकेश एकादश को, हैदराबाद ब्लूस ने बालाजी कोल्ट्स को, चीयरफुल चैम्प्स ने खम्मम ज़िला को, महबूबनगर ने डब्ल्यूएम सीसी को, वीनस साइबर टेक ने निजामाबाद को, टीम स्पीड ने पीकेएम सीसी को, ग्रीन टर्फ ने कॉन्टीनेंटल को, गैलेक्सी ने जय भगवती को, एमपी ब्लूस ने विशाखा को, स्पोर्टिव ने एमसीसी को, अवर्स ने नेशनल सीसी को, हैदराबाद टाइटन्स ने डेक्कन आर्सनल को, ऑक्सफर्ड ब्लूस ने मैनचेस्टर को, चारमीनार ने अग्रवाल सीनियर्स को, गौड्स एकादश ने अपेक्स सीसी को, विजय हनुमान ने हैदराबाद यूनियन को, एलिगेंट ने श्री चक्रा को, साई सत्या ने बीमा सीसी को हराकर पाँच-पाँच अंक अर्जित किए।(सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button