एचसीयू भूमि विवाद: भाजपा सांसद रघुनंदन राव ने केटीआर पर साधा निशाना


हैदराबाद, नगर के कांचा गच्चीबावली स्थित हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) से संबंधित विवादित 400 एकड़ भूमि के विषय में पर्यावरण को लेकर चिंता जता रहे भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री काल्वाकुंट्ला तारक रामा राव पर पलटवार करते हुए मेदक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एम. रघुनंदन राव ने केटीआर को आइना दिखाया और पूछा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति यही चिंता तब क्यों याद नहीं आई जब पूर्व केसीआर सरकार के दौरान त्रिपल वन जीओ रद्द कर दिया गया था।

“111 GO” और फार्म हाउस पर रघुनंदन राव ने केटीआर से पूछे तीखे सवाल

भाजपा मुख्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन में मीडिया से बात करते हुए सांसद रघुनंदन राव ने कहा कि केवल 400 एकड़ भूमि पर ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति केटीआर को अब अचानक ज्ञानोदय कैसे हो गया ? उन्होंने कहा कि हैदराबाद को कांक्रीट जंगल बनने से बचाने व पर्यावरण संरक्षण के लिए ही 111 जीओ लाया गया था लेकिन पूर्व केसीआर सरकार में नागरिक प्रशासन मंत्री रहे रामा राव ने त्रिपल वन जीओ की परिधि में आने वाले लाखों एकड़ में बड़ी-बड़ी हाई राइस बिल्डिंग्स तथा अमीरों के फार्म हाउस के निर्माण को अनुमति कैसे दी गई ?

रघुनंदन राव ने कहा कि नगर के सीमांत नानकरामगुड़ा चौरा चौराहा के पास 50 – 50 फ्लोर के बड़े भवनों को परमिशन दे दिया गया था जबकि वहां पर एक पेड़ भी नहीं लगाया गया। उन्होंने 111 जिओ की परिधि में ही केटीआर सहित विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता, सिद्दीपेट के विधायक टी. हरीश राव के फार्म हाउस निर्माण किए गये हैं। उन्होंने प्रश्न किया कि तब क्या प्रकृति को नुकसान नहीं हुआ था ? केटीआर को प्रकृति संरक्षण तब क्यों याद नहीं आया ?

रघुनंदन राव ने कहा कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी (एचसीयू) भूमि की रक्षा को लेकर भाजपा पहले से ही गंभीर है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी के समक्ष पूरे दस्तावेजों के साथ पक्ष भी रखा है वही ं केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को सबूत के साथ ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़े कदम उठाए जाने की मांग करने वाले केटीआर को पता होना चाहिए मामला सुप्रीम कोर्ट में है और जब तक पूरा फैसला नहीं आ जाता केंद्र सरकार कोई कदम कैसे उठा सकती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button