हैदराबाद में बादल-बारिश के बावजूद भीषण गर्मी

हैदराबाद, नगर में सोमवार को शाम होते-होते बादल छा जाने और बूंदा बाँदी के चलते गर्मी से कुछ राहत ज़रूर मिली है, लेकिन शहर इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। सोमवार को ही शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित मणिकोंडा में 43.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो शहर में सबसे अधिक रहा। शहर के अधिकांश इलाकों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुँच गया।

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए आधिकारिक तौर पर शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, लेकिन विभिन्न क्षेत्रों के आंकड़े इससे कहीं अधिक गर्मी का आभास दे रहे थे। मौसम विशेषज्ञ टी. बालाजी ने कीसरा में 43.4 डिग्री, किश्टा रेड्डीपेट में 43.3 डिग्री, कागज़ महूर में 43.1 डिग्री और गुंडला माचनूर तथा कंदुवाड़ा में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। चौटुप्पल और आरसी पुरम में 42.7 डिग्री, जबकि बतुकम्मा कुंटा और सीताफलमंडी में 42.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इस भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता

गर्मी की यह लहर 29 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है, जिसमें कुछ क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री तक पहुँच सकता है। उत्तरी और पूर्वी जिलों में तापमान 43 से 45 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि हैदराबाद में 41 से 43 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जो गंभीर मामलों में जानलेवा साबित हो सकता है।

पूरे तेलंगाना में आदिलाबाद सबसे गर्म जिला रहा, जहाँ तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। इसके बाद निजामाबाद में 44.2, मेदक में 42.4, भद्राचलम में 41.2 और हकीमपेट में 40.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, हैदराबाद में शाम होने तक कुछ राहत मिली, विशेषकर सोमवार शाम को शेरीलिंगमपल्ली, गच्चीबावली, मियाँपुर, माधापुर, कुकटपल्ली, रायदुर्ग, कोंडापुर, हाफिजपेट, तेल्लापुर और नानकरामगुड़ा क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button