प्राइम वॉलीबाल लीग में कोच्चि ने अहमदाबाद को दी मात

हैदराबाद, कोच्चि ब्लू स्ट्राइकर्स की वॉलीबाल टीम ने वर्तमान चैम्पियन अहमदाबाद डिफेंडर्स को 3-1 से प्राइम वॉलीबाल लीग के एक मैच में हराया। यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में जारी इस लीग के एक मैच में कोच्चि ने अहमदाबाद को 15-13, 14-16, 17-15, 15-9 से हराया।

हालाँकि अहमदाबाद की टीम पहले दो सेटों में उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए लगातार हमलावर रही। लेकिन अहमदाबाद द्वारा ऐन मौकों पर की गई स्वयं की गलतियों के चलते कोच्चि ने फायदा उठाकर मैच अपने वश में कर लिया। अहमदाबाद ने हारने के बावजूद अंकों के आधार पर लीग के सेमीज में प्रवेश कर लिया। कोच्चि की टीम जीत के बावूजद अंक तालिका में नीचे चलने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई। (सी. सुधाकर)

यह भी पढ़ें… एचसीए बी डिवजीन लीग में सीसीओबी ने न्यू ब्लूस को बड़े अंतर से दी मात

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button