पहली पत्नी को छोड़ दूसरा विवाह करने वाले अधिवक्ता की नृशंस हत्या

हैदराबाद, राजेन्द्रनगर जोन के अत्तापुर थाना परिधि में पहली पत्नी को छोड़कर दूसरा विवाह रचाने वाले अधिवक्ता की उसी के साले ने नृशंस हत्या कर दी।

अत्तापुर पुलिस इंस्पेक्टर नागेश्वर राव ने बताया कि सुलेमान नगर निवासी मो. खदीर (36) का 8 वर्ष पूर्व फातिमा के साथ विवाह हुआ था। खदीर जूनियर अधिवक्ता और रियल इस्टेट व्यापारी के रूप में कार्य कर रहा था। फातिमा के साथ मतभेद के चलते खदीर ने सिमरन नामक एक और युवती से दूसरा विवाह कर लिया था। फातिमा को छोड़ सिमरन से दूसरा रिवाह रचाने के कारण फातिमा का भाई हनीफ अपने बहनोई खदीर से गुस्सा था। उसने बहनोई को सबक सिखाने की ठान रखी थी।

सुबह हनीफ अपने दोस्तों के साथ सुलेमान नगर स्थित अपने बहनोई खदीर के कार्यालय बातचीत के लिए गया हुआ था। इस दौरान खदीर कार्यालय में अकेला था। बातचीत के दौरान हनीफ और उसके दोस्तों ने अचानक चाकुओं और लाठियों से खदीर पर हमला कर दिया। हनीफ ने चाकू से खदीर के पेट में चार-पाँच गहरे प्रहार कर दिए। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर राजेन्द्रनगर एसीपी श्रीनिवास ने घटनास्थल का दौरा किया।

यह भी पढ़े: पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की

घटनास्थल की क्लूस टीम के जरिए बारिकी से छानबीन करवाई गई। घटनास्थल पर लगे सीसी टीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जाँच-पड़ताल कर फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाने की सब-इंस्पेक्टर पार्वती के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। खदीर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button