महाराष्ट्र : बुजुर्ग ने तीसरी मंजिल से लगाई छल्लांग
पुणे, महाराष्ट्र के पुणे शहर में 61 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अदालत की इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बाद में उसकी जेब से एक नोट मिला और प्राथमिक जांच से पता चला कि किसी घरेलू मुद्दे से परेशान होने के कारण व्यक्ति ने यह कदम उठाया।
यह घटना शिवाजीनगर स्थित जिला न्यायालय के नए भवन में पूर्वाह्न करीब 11.45 बजे घटी। शिवाजीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुणे के वडकी इलाके के निवासी यशवंत जाधव ने अदालत भवन की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
यह भी पढ़े: कानपुर में शराब के लिए पैसे ना देने पर व्यक्ति ने की बुजुर्ग मां की हत्या
अधिकारी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी सिर्फ यह कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच जारी है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



