पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल का मेगा मेडिकल कैम्प सम्पन्न

हैदराबाद, बदरीविशाल पन्नालाल पित्ती ट्रस्ट एवं अग्रवाल सेवा दल द्वारा दुर्गा माता गोल्डन टेम्पल लंगर हाउस के सहयोग से 151वां निशुल्क मेगा मेडिकल कैम्प बापूनगर लंगर हाउस स्थित ब्रिलियेंट स्कूल में आयोजित किया गया, जिसका 336 रोगियों ने लाभ लिया। यहां अग्रवाल सेवा दल के अजीत गुप्ता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किम्स सनशाइन हॉस्पिटल बेगमपेट द्वारा जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, ईसीजी, 2डी ईको, बीएमडी, बीपी जांच, आरबीएस की सेवा दी गई जिसमें डॉ. हरि और डॉ. मबरूर, नर्सिंग स्टाफ स्वप्ना मैथिन, संगीता एवं मार्केटिंग के उदय कुमार ने सेवा प्रदान की।
नेत्रों की जांच लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद साधुराम आई अस्पताल दोमलगुड़ा द्वारा की गई जिसमें 99 लोगों को चश्मे तथा 15 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था की गई। अस्पताल के डॉ श्रुति, डॉ मेघना, विजयलक्ष्मी, राजू, थाहा, कैंप कोऑर्डिनेटर यादगिरी ने सहयोग प्रदान किया। अवसर पर दंत जाँच की सेवा एसएनआर डेंटल के डॉ नवनीत राज ने प्रदान की। शिविर में 336 से अधिक मरीजों ने सेवाओं का लाभ लिया।
यह भी पढ़ें… राज्यपाल से मिले पित्ती ट्रस्ट-सेवा दल के प्रतिनिधि
शिविर को भव्य रूप से सफल बनाने में पित्ती ट्रस्ट के सीएमडी एवं अग्रवाल सेवा दल के सलाहकार शरद बी. पित्ती, शिविर संयोजक एवं अग्रवाल सेवा दल के सुधीर गुप्ता, सुरेंद्र गोयल, निखिल राणासरिया, उर्मिला अग्रवाल, स्थानीय भागीदार दुर्गा मठ स्वर्ण मंदिर, लंगर हाउस, हैदराबाद की बी. शांता देवी, डॉ. एस जगन, एम रोहिणी देवी, शोभा पांडे, रवि ठाकुर, प्रदीप सिंह, बी ब्रिजेश्वर सिंह, बी नितेश्वर सिंह, बी भरत सिंह, हर्ष प्रसाद, रोहित, विकास तिवारी, स्वयंसेवक विनोद अग्रवाल, राधेश्याम बियानी, गणेश चौधरी, सुरेश चौधरी, नारायण चौधरी, समाजसेवी गोपाल सिंह, शंकर लाल यादव , घनश्याम यादव, पित्ती नॉमिनेशन के सदस्यों ने योगदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



