एमएमसी स्थायी समिति की बैठक में बेहतर जनसेवाओं पर ज़ोर

हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम की स्थायी समिति बैठक नागरिक प्रशासन एवं शहरी विकास विभाग के विशेष मुख्य सचिव जयेश रंजन की अध्यक्षता में तारनाका स्थित एमएमसी मुख्य कार्यालय में आयोजित की गयी। बैठक में एमएमसी आयुक्त विनय कृष्णा रेड्डी तथा विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

अवसर पर इंजीनियरिंग, टाउन प्लानिंग, यूबीडी, स्पोर्ट्स और प्रशासन विभागों से संबंधित प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा कर जनता को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद में प्रजा पालना प्रगति कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

यह भी पढ़ें… पटरी पर बुलेट टेन : अमरावती से हैदराबाद की दूरी 70 मिनट में

जयेश रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। साथ ही समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनता को स्पष्ट और दिखाई देने वाले परिणाम सुनिश्चित किए जाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button