एनएचआरसी का लू अलर्ट: तेलंगाना समेत 20 राज्यों को तैयारी के निर्देश

नई दिल्ली। देश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तेलंगाना सहित 20 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने राज्यों से कहा है कि वे लू से प्रभावित होने वाले लोगों के लिए राहत उपायों को तत्काल लागू करें।

एनएचआरसी ने जिन राज्यों को निर्देश जारी किए हैं

▣ आंध्र प्रदेश
▣ असम
▣ बिहार
▣ छत्तीसगढ़
▣ गुजरात
▣ हरियाणा
▣ हिमाचल प्रदेश
▣ झारखंड
▣ कर्नाटक
▣ केरल
▣ मध्य प्रदेश
▣ महाराष्ट्र
▣ ओडिशा
▣ पंजाब
▣ राजस्थान
▣ सिक्किम
▣ तमिलनाडु
▣ तेलंगाना
▣ त्रिपुरा
▣ उत्तर प्रदेश
▣ पश्चिम बंगाल

आयोग के अनुसार, हाशिए पर रहने वाले लोग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, खुले में काम करने वाले श्रमिक और बेघर व्यक्ति लू से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं, क्योंकि उनके पास पर्याप्त संसाधन और सुरक्षित आश्रय नहीं होता। इसके अलावा बुजुर्ग, बच्चे, अल्पवयस्क और नवजात शिशु भी अत्यधिक गर्मी के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। लू के कारण न केवल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ती हैं, बल्कि आजीविका पर असर पड़ने और आग जैसी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

वर्ष 2019 से 2023 के बीच देश में लू के कारण 3,712 लोगों की मौत हो चुकी

इस संदर्भ में आयोग ने सभी राज्यों और दिल्ली के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर एकीकृत और समावेशी रणनीति अपनाने पर जोर दिया है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए आयोग ने बताया कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच देश में लू के कारण 3,712 लोगों की मौत हो चुकी है।

एनएचआरसी ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुरूप राहत कार्यों की प्रभावी योजना बनाएं और उनके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें। साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से जिलों के स्तर पर समेकित कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी गई है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाकर जनहानि को रोका जा सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से सुरक्षित रखा जा सकता है।( PIB)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button