गैर शुल्क भुगतान की शराब के साथ एक गिरफ्तार

हैदराबाद, सिकंदराबाद पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति को गैर शुल्क भुगतान वाली 26 शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने दिल्ली और हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर हैदराबाद में बेचे जाने की बात स्वीकार की है। इस गिरफ्तारी से अवैध शराब की तस्करी पर कड़ी पकड़ बनाने में मदद मिली है।

आबकारी पुलिस की टास्क फोर्स व सिकंदराबाद की आबकारी पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा ब्रांड की गैर शुल्क भुगतान वाली 26 शराब की बोतलों के साथ एक को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अधीक्षक अंजी रेड्डी ने बताया कि सिकंदराबाद के पास से मंगलम विजय कुमार को गैर शुल्क भुगतान वाली 26 शराब की बोतलों के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़े: जुआघर पर छापा, पार्षद, एमएलसी का पिता गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली, हरियाणा से कम दाम में शराब लाकर हैदराबाद में बेचने का खुलासा किया। आरोपी को जब्त शराब समेत आगे की कार्रवाई के लिए सिकंदराबाद आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button