पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को टाईब्रेकर में 6-4 से हराया
नई दिल्ली, प्रो कबड्डी लीग के रोमांचक मुकाबले में पटना पाइरेट्स और बेंगलुरु बुल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। दोनों टीमों ने आखिरी मिनट तक दमदार प्रदर्शन किया, जिससे मुकाबला निर्धारित समय में बराबरी पर छूटा और नतीजा टाईब्रेकर में निकला, जहां पटना ने सूझबूझ और संयम से जीत दर्ज की।
पटना पाइरेट्स ने बृहस्पतिवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) मैच में निर्धारित समय में 38-38 की बराबरी के बाद हुए टाईब्रेकर में बेंगलुरु बुल्स को 6-4 से शिकस्त दी। अयान लोहचाब ने सुपर 10 से बढ़त बनाई और नवदीप ने चार टैकल में योगदान दिया।
यह भी पढ़े : प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में हराया
टाईब्रेकर में मंदीप कुमार के दो अंक के रेड का अहम योगदान रहा। बेंगलुरु के लिए अलीरेजा का नौंवा सुपर 10 भी टीम के काम नहीं आ सका। पटना पाइरेट्स ने हाफ टाइम तक 16-13 के स्कोर से तीन अंक की बढ़त बनाई हुई थी लेकिन मुकाबला 38-38 से बराबर रहा जिससे फैसला टाईब्रेकर से हुआ। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



