इंटर अग्रिम पूरक परीक्षा शुल्क भुगतान 4 मई तक
हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटरमीडिएट पब्लिक अग्रिम पूरक परीक्षा-2026 हेतु परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 मई (विलंब शुल्क के साथ) कर दिया गया है।
बोर्ड द्वारा आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इंटरमीडिएट पब्लिक अग्रिम पूरक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र 4 मई तक शुल्क का भुगतान 3,000 रुपए विलंब शुल्क के साथ कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए अग्रिम पूरक परीक्षाओं (लिखित) का आयोजन 13 मई से किया जाएगा। व्यावहारिक परीक्षाएं से 22 मई से आयोजित की जाएंगीI
यह भी पढ़े– ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को होगी रिलीज़, रानी मुखर्जी की वापसी
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



