उस्ताद भगत सिंह में पवन कल्याण के साथ नज़र आएँगी राशि खन्ना

काफी समय बाद पॉवर स्टार पवन कल्याण एक के बाद एक फिल्में कर रहे हैं। उनकी पहली रिलीज़ होने वाली फिल्म `हरि हरा वीरा मल्लू' है। इसके बाद `ओजी' आएगी। इसके साथ ही पवन कल्याण अपनी एक और नई फिल्म `उस्ताद भगत सिंह’ की शूटिंग भी तेज़ी से पूरी कर रहे हैं।

इस फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर निर्देशक हरीश शंकर कर रहे हैं। संगीतकार रॉकस्टार देवीश्री प्रसाद इसे संगीत से सजाएंगे। इसे प्रमुख बैनर मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा भारी बजट से निर्मित किया जा रहा। इस फिल्म में श्रीलीला नायिका के रूप में नज़र आएंगी।
यह भी पढ़े : ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ के नए विलेन वरांग की पहली झलक जारी
खूबसूरत हीरोइन राशि खन्ना भी फिल्म उस्ताद भगत सिंह में काम कर रही हैं। निर्माता ने एक पोस्टर के जरिए राशि खन्ना के इस फिल्म में आने की आधिकारिक घोषणा की है। इस फिल्म में राशि खन्ना एक फोटोग्राफर श्लोका की भूमिका में नज़र आएंगी। इस नए अपडेट के साथ, पवन कल्याण के प्रशंसक फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



