हैदराबाद में रेलवे पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त किया

हैदराबाद, सिकंदराबाद की रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 37.51 किलो गांजे के साथ नाबालिग समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिकंदराबाद रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर साईईश्वर गौड़ ने बताया कि ओडिशा के आलु सिबा (30) व नाबालिग को आज सुबह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूप से गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सिबा ने ओडिशा के बिकाराम से प्रति ट्रीप 10 हजार रुपये लेकर गांजे को महाराष्ट्र के अमोउ तक पहुंचाने का खुलासा किया। उसने बताया कि वह नाबालिग के साथ 19 सितंबर को रेलवे मार्ग से ओडिशा के बहरामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था, वह उसे बिकाराम ने गांजे के पैकेटों से भरे दो सूटकेस दिये, जिसके बाद विशाखा एक्सप्रेस में सवार होकर सिबा सिकंदराबाद के रास्ते महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा था।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में रेलवे पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश
सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर वे वेटिंग रूप में अमोउ का इंतजार कर रहे थे, इसी दौरान रेलवे पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



