राजस्थान : स्थगन आदेश के बावजूद कंपनी की जमीन पर खुदाई, शिकायत दर्ज

जयपुर, राजस्थान के जयपुर जिले में रिएल एस्टेट से जुड़ी एक कंपनी ने अदालत के स्थगन आदेश के उल्लंघन और उसकी जमीन पर अवैध रूप से मिट्टी की खुदाई के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि भांकरोटा थाना क्षेत्र के चिमनपुरा गांव में ‘राजदरबार डेवलपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने पिछले सप्ताह दर्ज कराई गयी शिकायत में आरोप लगाया कि एसडीओ (दक्षिण) अदालत द्वारा एक मामले में जारी स्थगन आदेश के बावजूद कुछ लोगों ने उसकी जमीन पर अतिक्रमण कर भारी मशीनों के जरिये खुदाई की। कंपनी ने शिकायत में आरोप लगाया कि यह मामला पिछले सप्ताह उस समय सामने आया, जब रामलाल लील नाम का एक स्थानीय निवासी अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी जमीन पर घुस आए और जेसीबी व ट्रैक्टरों का उपयोग कर मिट्टी की खुदाई की।

कंपनी के प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह ने कहा, “आरोपी अदालत द्वारा जारी स्थगन आदेश से पूरी तरह अवगत थे। उनके कृत्य अतिक्रमण और न्यायिक आदेशों की अवहेलना के समान हैं।” कंपनी के अनुसार, भांकरोटा के चिमनपुरा गांव में लगभग 22.42 हेक्टेयर भूमि से जुड़ा मामला एसडीओ (दक्षिण) अदालत में विचाराधीन है। स्थगन आदेश के तहत किसी भी प्रकार की खुदाई, निर्माण या कब्जे में परिवर्तन पर रोक लागू है।

कार्यवाहक थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया, “इस मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि किसी को भी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।” कंपनी ने प्राथमिकी दर्ज करने, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और घटनास्थल पर कथित रूप से इस्तेमाल की गई मशीनरी को जब्त करने का अनुरोध किया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button