रेडमी ए7 प्रो लॉन्च : बजट में दमदार एआई स्मार्टफोन

बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए रेडमी ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें दमदार बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और एडवांस एआई फीचर्स का कॉम्बिनेशन दिया गया है।

शाओमी के सब ब्रांड रेडमी ने भारत में अपना नया 5ज़ी स्मार्टफोन रेडमी ए7 प्रो लॉन्च किया है। यह फोन बड़ी बैटरी और और लेटेस्ट गूगल जेमिनी और सर्कल टू सर्च एआई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.9 इंच का डिस्प्ले, 6300एमएएच की बैटरी और 13एमपी का कैमरा है।

यह फोन दो वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसकी शुरूआती कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। कंपनी शुरुआती सेल के दौरान 1,000 रूपये की छूट दे रही है। इसमें तीन कलर – ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज का ऑप्शन मिलते हैं। फोन को पानी की हल्की बौछारों और धूल से बचाने के लिए आईपी52 रेटिंग दी गई है।

यह भी पढे़: ओप्पो फाइंड एक्स9 : दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button