नई पल्सर 180 लॉन्च : दमदार पावर और नए अपडेट्स के साथ
बजाज ऑटो ने भारतीय बाइक बाजार में अपने लोकप्रिय मॉडल पल्सर 180 को नए अपडेट्स के साथ पेश कर दिया है, जिसमें बेहतर पावर, सेफ्टी फीचर्स और लंबी दूरी के लिए बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है।
बजाज ऑटो ने पल्सर 180 नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दी है। इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपये है। नई पल्सर 180 में 178.6सीसी का सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 17एचरी की पॉवर और 15एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। पुरानी 180 के मुकाबले इसका टॉर्क 0.8एनएम बढ़ गया है।
यह पल्सर 150 के मुकाबले 3एचपी ज्यादा पावर और 1.75एनएम ज्यादा टॉर्क देती है। बाइक के फ्रंट में 280एमएम डिस्क और रियर में 230एमएम डिस्क ब्रेक के साथ एबी दिया है। कंफर्ट के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसका कुल वजन 156केजी है। इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी के लिए काफी है।
यह भी पढ़े: नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ 2026 मॉडल सुज़ुकी बर्गमैन स्ट्रीट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



