जामिया में आरएसएस ‘युवा कुंभ’ के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार को प्रदर्शन किया गया।

‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा), ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ और अन्य वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े 50 से अधिक छात्रों ने नारे लगाते हुए कहा, ‘जामिया में आरएसएस का कोई स्थान नहीं है।’ प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

विरोध प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘आरएसएस अपने मुख्य अतिथि को कई प्रवेश द्वारों में से किसी एक से सभागार के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हम सभागार के ठीक बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल, विश्वविद्यालय की ‘प्रॉक्टोरियल टीम’ यहां मौजूद है।’

आरएसएस का यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘युवा कुंभ’ का हिस्सा है। यह प्रदर्शन जामिया की एसएफआई इकाई द्वारा कार्यक्रम पर आपत्ति जताने और इसे ‘प्रत्यक्ष उकसावा’ करार देने के एक दिन बाद हुआ है।

यह भी पढ़े: मणिपुर में बच्चों को प्रदर्शन से दूर रखने की अपील

एसएफआई ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘हजारों अल्पसंख्यक छात्रों वाले परिसर में इसके (आरएसएस) 100 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित करना एक प्रत्यक्ष उकसावा और उसकी गरिमा व सुरक्षा पर हमला है।’ इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली विश्वविद्यालय के 12 से अधिक कॉलेज परिसरों में ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर इसी तरह के प्रदर्शन के कुछ महीनों बाद हुआ है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button