एचसीए बी डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप में स्पोर्टिव ने नेशनल को हराया

हैदराबाद, स्पोर्टिव की टीम ने नेशनल सीसी को 10 विकेटों के अंतर से हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (एचसीए) बी डिवीजन दो दिवसीय लीग चैम्पियनशिप के एक मैच में हराया। आज यहाँ नगर के विभिन्न मैदानों पर एचसीए द्वारा आयोजित उक्त चैम्पियनशिप के प्रथम दिन स्पोर्टिव ने नेशनल को 10 विकेटों के अंतर से हराकर पाँच अंक अर्जित किए। नेशनल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 126 रनों पर ढेर हो गई। स्पोर्टिव की टीम ने बिना कोई विकेट खोए जीत का लक्ष्य हासिल कर दिया।

अन्य मैचों में एमपी ब्लूस ने गैलेक्सी को चार विकेटों के अंतर से हराया। गैलेक्सी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों पर ढेर हो गई। एमपी ब्लूस ने 35.3 ओवरों में 6 विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। डब्ल्यूएम सीसी ने निजाम कॉलेज को 6 विकेटों के अंतर से हराया। निजाम कॉलेज की टीम पहली बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। डब्ल्यूएम सीसी ने 33.1 ओवरों में चार विकेट खोकर 132 रन बनाए।

यह भी पढ़ें… एचसीए बी डिवीजन चैम्पियनशिप में रोहित एकादश ने निजाम कॉलेज को हराया

शतक और दोहरे शतक से चमके बल्लेबाज़

अवर्स की टीम ने कॉनकर्ड के विरुद्ध 312 रन बनाए, जिसमें पी. कौशिक ने 158 रनों का शतक ठोका। कॉनकर्ड के गेंदबाज मानव कक्कड़ ने 85 रन देकर पाँच विकेट चटकाए। कॉनकर्ड टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 27 रन बनाए। चारमीनार टीम ने गौड्स एकादश के विरुद्ध 82 ओवरों में 8 विकेट खोकर 452 रन बनाए, जिसमें अंशुल मोदी ने 122 तथा उज्ज्वल यादव ने 113 रनों का शतक ठोका। एलिगेंट टीम ने बीमा सीसी के विरुद्ध 90 ओवरों में 9 विकेट खोकर 423 रन बनाए, जिसमें स्वरण रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 216 रनों का दोहरा शतक ठोका।

अपेक्स सीसी टीम ने हैदराबाद यूनियन के विरुद्ध 409 रन बनाए, जिसमें जी. मुरली अक्षित ने 119 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद ने यूनियन दो ओवरों में एक विकेट खोकर 6 रन बनाए। सलीमनगर टीम ने करीमनगर ज़िला के विरुद्ध 303 रन बनाए, जिसमें के. प्रणीत कुमार ने 157 रनों का शतक ठोका। वरंगल टीम ने खालसा के विरुद्ध 205 रन बनाए। खालसा ने 17 ओवरों में एक विकेट खोकर 65 रन बनाए। डेक्कन ब्लूस टीम ने आदिलाबाद ज़िले के विरुद्ध 230 रन बनाए।

आदिलाबाद की टीम ने 4 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 7 रन बनाए। पोस्टल टीम ने इम्पीरियल के विरुद्ध 273 रन बनाए। उस्मानिया विश्वविद्यालय टीम ने तेलंगाना के विरुद्ध 303 रन बनाए। क्लासिक ने सीसीओबी के विरुद्ध 291 रन बनाए। सीसीओबी 3 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 12 रन बनाए। हेन्सकॉन्स टीम ने सिकंदराबाद नवाब्स के विरुद्ध 413 रन बनाए, जिसमें सय्यद गाजी अब्बास ने 108 तथा गुजैफा इमरान खान ने 149 रनों का योगदान दिया। कोसाराजू टीम ने न्यू ब्लूस के विरुद्ध 384 रन बनाए, जिसमें पार्थिव वर्मा ने 122 रनों का शतक ठोका। (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button