‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान के समान कानूनी दर्जा मिलना ऐतिहासिक : मंत्री

नयी दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान कानूनी दर्जा देने के सरकार के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया और इसे एक ‘ऐतिहासिक कदम’ बताया।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाने में बाधा डालना दंडनीय अपराध होगा।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय भारत की सांस्कृतिक पहचान, राष्ट्रवाद और ‘राष्ट्र पहले’ की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने कहा, ‘स्वतंत्रता संग्राम के दौरान प्रेरणा का स्रोत रहे ‘वंदे मातरम’ को यह सम्मान देना हमारे अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि है।’ (भाषा)

यह भी पढ़े: एक साल में रोके गए दो लाख बाल विवाह : मंत्री अन्नपूर्णा देवी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button