टीसीएस नासिक केस – निदा खान का असली चेहरा आया सामने!

मुंबई : महाराष्ट्र के नासिक टीसीएस धर्मांतरण और यौन शोषण केस में आरोपी निदा खान गिरफ्तार हो गई है। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आयुक्त संदीप कार्णिक ने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर पुलिस और नासिक क्राइम टीम की मदद से निदा खान हिरासत में लिया गया। हिरासत के बाद निदा खान की पहली तस्वीर सामने आई है। खास बात है कि सोशल मीडिया पर सामने आई उसकी तस्वीर से वास्तविक तस्वीर एकदम अलग है। सूत्रों की मानें तो निदा खान ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर लगाई थी कि उसे कोई पहचान न सके।

पुलिस ने बताया कि देवलाली कैंप पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में शामिल है। नासिक पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आईटी कंपनी की नासिक इकाई में छेड़छाड़ और उत्पीड़न के नौ मामलों की जांच कर रही है।

42 दिन से फरार थी निदा खान

पुलिस ने बताया कि नासिक TCS मामले की मुख्य आरोपियों में से एक, निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में ले लिया है। निदा खान की तलाश में टीमें 24 घंटे काम कर रही थीं। वह 25 मार्च से लगातार फरार थी। आखिरकार उसे छत्रपति संभाजीनगर के नरेगांव में कैसर कॉलोनी के एक फ्लैट से पकड़ा गया है।

पांच लोगों के साथ एक फ्लैट में रह रही थी निदा खान

सूत्रों के अनुसार, आरोपी निदा खान और उसकी मां, पिता, भाई और चाची सहित पांच अन्य फ्लैट में रह रहे थे। वह पिछले चार दिनों से नरेगांव की कैसर कॉलोनी के फ्लैट में छिपी हुई थी। पुलिस को दिन दिन पहले ही उसके यहां छिपे होने की सूचना मिल गई थी। हालांकि टीम कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी इसलिए लगातार दो दिनों तक फ्लैट और पूरे इलाके की रेकी की गई। उसके बाद निदा खान को गिरफ्तार किया गया।

निदा खान की जमानत याचिका हुई थी खारिज

इससे पहले, निदा खान ने अदालत में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन स्थानीय अदालत ने निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका को बार-बार खारिज कर दिया था। विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अदालत के समक्ष अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की और निदा खान की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। इससे पहले 20 अप्रैल को अदालत ने निदा खान को अंतरिम सुरक्षा देने से भी इनकार कर दिया था।

निदा खान से पहले, नासिक कंपनी परिवर्तन मामले में कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। चारों आरोपियों को 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी के रूप में हुई है।

” नासिक TCS में जो घटना हुई है, वह बहुत गंभीर मामला है। मैं TCS को इस मामले का संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। TCS प्रमुख ने इसकी निंदा की है, और वे पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। हम इस घटना की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अगर यह ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ के रूप में सामने आता है, तो हम इसकी जड़ तक पहुंचेंगे।”

देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

टीसीएस धर्मांतरण मामला क्या है?

निदा खान टीसीएस की निलंबित कर्मचारी हैं। वह कंपनी की नासिक इकाई में काम कर रही थी। उन पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने, उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और उन्हें इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर करने का आरोप है। पुलिस इस मामले में छह लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार, निदा खान पिछले कई दिनों से फरार थी और नासिक पुलिस की 2 टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।

निदा खान पर क्या आरोप

टीसीएस नासिक में महिला कर्मचारियों के शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद एसआईटी ने 9 प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में निदा खान की तलाश शुरू की थी। उस पर वॉट्सऐप ग्रुप में कर्मचारियों को निशाना बनाने, उन पर मांसाहारी भोजन खाने का दबाव डालने आदि का आरोप है।

यह भी पढ़ेनासिक TCS मामला – आरोपी निदा खान ने कोर्ट से मांगी राहत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button