तेलंगाना महिला समिति का फंडरेजर एकल तंबोला आयोजित
हैदराबाद, फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी-तेलंगाना महिला समिति द्वारा फंडरेजर कार्यक्रम एकल तंबोला का आयोजन बंजारा हिल्स स्थित अला लिबर्टी में किया गया। तेलंगाना महिला समिति की अध्यक्ष रेखा सराफ तथा उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित एकल तंबोला में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न चरणों के तहत आयोजित हुए तंबोला में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार तथा उपहार हासिल करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लेने का अवसर मिला।







अवसर पर स्टैंडीज तथा ब्रोशर के माध्यम से एकल ब्रांडिंग को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। साथ ही ग्रामोत्थान हल्दी को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ईच वन टीच वन पहल के तहत 75,000 रुपए कायोगदान देने का भी संकल्प लिया गया। अवसर पर रेखा सराफ ने कहा कि ऐसी पहलों के माध्यम से फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसाइटी दूरदराज के गांवों में आदिवासी बच्चों को सशक्त और शिक्षित करने के अपने मिशन को जारी रखे है।
यह भी पढ़ें… सर्वाइकल वैक्सीनेशन शिविर का किया गया आयोजन
अवसर पर कई प्रतिभागियों ने भविष्य की गतिविधियों में सहयोग देने और आगामी वन यात्राओं में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की सचिव नीति गुप्ता, कोषाध्यक्ष सृष्टि अडुकिया, सेवापत्र प्रभारी सपना गुप्ता, वनयात्रा प्रभारी रमा अग्रवाल, संयुक्त सचिव अनीता केडिया, प्रदर्शनी प्रभारी शर्मिला अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष गीता गुप्ता व अन्य ने योगदान किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



