तेलुगू टाइटन्स ने कम स्कोर वाले रोमांचक मुकाबले में गुजरात जायंट्स को हराया

नई दिल्ली, प्रो कबड्डी लीग में रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में तेलुगू टाइटन्स ने शानदार वापसी करते हुए गुजरात जायंट्स को पछाड़ दिया। मैच के अंतिम क्वार्टर में टाइटन्स ने बेहतरीन प्रदर्शन कर जीत अपने नाम की। तेलुगू टाइटन्स ने अंतिम क्वार्टर में अपने संयम के बूते रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में गुजरात जायंट्स को 30-25 से हरा दिया।

यह भी पढ़े : प्रो कबड्डी लीग में यूपी योद्धाज ने बेंगलुरु बुल्स को टाई-ब्रेकर में हराया

दोनों टीमें अधिकांश समय बराबरी पर रहीं जिसमें तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के लिए विजय मलिक ने आठ अंक और भरत हुड्डा ने सात अंक बनाए। शुरुआती चरणों में टाइटन्स और जायंट्स ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।लेकिन टाइटन्स ने अंत में संयम और हरफनमौला प्रदर्शन से जीत दर्ज की। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button